फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए मुंबई में कहां बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी?

विज्ञापन
विज्ञापन
28 जनवरी से पहले आतंकवादी मुंबई को दहलाने के फिराक में हैं। खुफिया एजेंसी की इस सूचना के बाद मुंबई को हाई एलर्ट कर दिया गया है। आईबी सूत्रों के अनुसार मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर दहशतवादियों के निशाने पर है। इसलिए सिद्धिविनायक मंदिर सहित मुंबई के विभिन्न ठिकानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो(आईबी) को एक आतंकवादी संगठन की एक सूची मिली है जिसमें मुंबई के किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना है। इसकी सारी जानकारी दी गई है। इसके बाद खुफिया एजेंसी ने मुंबई पुलिस को 28 जनवरी तक सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

पुलिस को आशंका है कि जमात-उद-दावा, लस्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के कुछ आतंकवादी देश में दाखिल हो चुके हैं। इन आतंकवादियों के  चार अलग-अलग समूह महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और राजस्थान रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई को दहलाने की फिराक में दहशतगर्द

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई को दहलाने की कमान अब्दुल्ला अल कुरैशी, नासिर अली, जावेद इकबाल, मोबिद मेनन और शमशेर नामक दहशतवादियों को सौंपी गई है।

हालांकि इस संबंध में मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी धनंजय कुलकर्णी का कहना है कि हमें खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिलते रहते हैं और मुंबई पुलिस हमेशा एलर्ट रहती है।

उधर, सिद्धिविनायक मंदिर के  ट्रस्टी नरेन्दर राणे ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर परिसर में दुकानदारो और सुरक्षाकर्मियों सहित पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की बैठक कर सुरक्षा के प्रति सतर्क किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें