यूपी के मथुरा में नौहझील थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला में बकरीद के मौके पर कुर्बानी के बाद मांस फेंकने पर एक ही समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर फायरिंग हुई, जिसमें करीब छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग की जानकारी से इनकार किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद क्षेत्र में गश्त जारी है।
शुक्रवार सुबह नमाज के बाद नौहझील के टोली मोहल्ला के लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद दोपहर 3:15 बजे टोली मोहल्ले का इमरान पुत्र इस्लाम बकरे का अवशेष व गंदगी को खुले लकड़ी के डंडे में लपेटकर व तसले में रखकर फेंकने जा रहा था।
तभी सामने से आ रहे शेरू पुत्र नसीर व शाकिर पुत्र कल्लो ने इमरान को गंदगी को दूर होकर ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि संपत, शेरू और शाकिर ने इमरान की पिटाई कर दी। इमरान ने दौड़कर घटना के बारे में परिवारीजनों को बताया।