फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद किशोरी को जिंदा जलाया

Tue, 30 Oct 2012 11:20 PM IST
लोनी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह बरस की एक किशोरी को वहशी दरिंदों ने सोमवार देर रात गैंगरेप के बाद जलाकर मार डाला। दिलों को चीरने वाली यह घटना दिल्ली से बिलकुल सटे लोनी की है। मंगलवार सुबह किशोरी की नग्न लाश उसके घर में ही पड़ी मिली। जबकि उसके कपड़े लाश के पास ही रखे थे।
विज्ञापन


सुबह-सुबह इस हत्याकांड की खबर सुनते ही पुलिस के कई आला अधिकारियों के साथ एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे। किशोरी के पिता ने मोहल्ले के ही चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर सुरागकशी की।

मूल रूप से थानाभवन सहारनपुर निवासी वसीम पुत्र शफीर अहमद 10 साल से पत्नी रोशनारा बेटे मुजम्मिल(14), मुदससीर(12), समद (10) तथा समी (8) के साथ लोनी की मुस्तफाबाद कालोनी में रहता है। वह कबाड़ी का काम करता है। उसकी बड़ी बेटी जीनत (16) दादा दादी के साथ थानाभवन में ही रहती थी।
विज्ञापन


26 अक्तूबर को जीनत ईद मनाने अपने मां बाप के पास आई थी। 28 अक्तूबर को वसीम अपनी पत्नी एवं दोनों बडे़ पुत्रों के साथ साले की शादी में मेरठ चला गया था। रोशनारा अपनी बेटी एवं दोनों बेटों की देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोस में रहने वाली बहन शाहजहां पर छोड़ गई थी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6.35 बजे समद एवं समी नींद से जागे तो आंगन में पड़ी जीनत की लाश देख उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर शाहजहां ने बाहर का दरवाजा खोला तो उसके भी होश उड़ गए। जीनत का झुलसा शव नग्न अवस्था में आंगन की दीवार के साथ चिपका था। जबकि उसके कपडे़ पास में ही पडे़ थे। इसी कारण लोगों में चर्चा है कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया होगा।

जीनत को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाया गया था। यह खबर पूरी कालोनी में आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को लोगों ने लाश को उठाने नहीं दिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ने पर करीब 10:30 बजे एसएसपी प्रशांत कुमार एवं विधायक जाकिर अली भी वहां पहुंच गए। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़वाया। मृतका जीनत के पिता वसीम ने मोहल्ले के ही इमरान, मुकेश, राहुल तथा रोहित के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

खाला शाहजहां ने बताया कि आरोपी छत के रास्ते घर में घुसे होंगे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए होंगे। रात नौ बजे वह खुद तीनों बच्चों को खाना खिलाने के बाद घर के मेन गेट का ताला बाहर से लगाकर गई थी। सुबह बच्चों की चीख सुनने के बाद उसने ही ताला खोला।
विज्ञापन


एसएसपी बोले, बख्शे नहीं जाएंगे गुनहगार
एसएसपी प्रशांत कुमार का कहना है कि घटना संगीन है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें