फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाया तो पेट्रोल भी नहीं मिलेगा

Tue, 30 Oct 2012 11:10 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रदेश में नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य के परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह पेट्रोल पंप मालिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित कराएं कि बगैर हेल्मेट के दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों से पेट्रोल न दिया जाए। परिवहन आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि यह आदेश बुधवार से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षा के मद्देनजर बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन न चलाने दें। उन्होंने परिवहन आयुक्त को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के वाहनों विशेषकर परिवहन गाड़ियों, बसों, ट्रकों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव टेप, रिफ्लेक्टर व बैक लाइट लगना सुनिश्चित कराएं। जिन गाड़ियों पर यह सब न लगा हो उसका चालान कर दिया जाए। उन्होंने कुंभ मेले के मद्देनजर इलाहाबाद और आसपास के इलाकों में परिवहन अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन


इस बीच राज्य के डीजीपी एसी शर्मा ने जिलों के एसपी समेत अन्य सभी संबंधित अफसरों को निर्देश दिया है कि चेकिंग के दौरान नागरिकों से किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार न हो। ऐसा करने वाले कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

डीजीपी ने मंगलवार को यहां बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते में लाल-नीली बत्ती, काली फिल्म, हूटर-सायरन व दस्तावेजों की चेकिंग करने और दूसरे सप्ताह में ट्रैक्टर-ट्राली के रिफ्लेक्टर, फ्लोरेसेंट स्ट्रिप, दो पहिया वाहन चालकों के हेल्मेट न पहनने व चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट की चेकिंग करने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मियों का भी चालान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें