त्योहारी सीजन में अगर आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो रेल टिकट के दाम आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं। दरअसल, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते है एक अक्तूबर से 80 ट्रेनों में उपलब्ध तत्काल कोटे की आधी सीटों को अधिक दाम पर बेचने का काम शुरू कर दिया है।
‘प्रीमियम तत्काल’ कोटे के इन टिकटों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और इनके दाम सामान्य तत्काल की तुलना में 20-20 फीसदी के हिसाब से बढ़ते जाएंगे।
मान लीजिए कि किसी ट्रेन के 3 टायर एसी कोच में तत्काल कोटे की 60 सीटें मौजूद हैं। इसमें से 30 टिकट सामान्य तत्काल श्रेणी के तहत बेचे जाएंगे। बाकी की 30 सीटों में से 10 फीसदी यानी तीन टिकट के दाम 20 फीसदी बढ़ा दिए जाएंगे।