फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती का मौका, जल्दी करें

Thu, 02 Oct 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती होने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी। ये मौका केवल इसी महीने के लिए है। भारतीय सेना द्वारा तिब्बड़ी छावनी में 9 से 20 अक्तूबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में सिपाही, कर्लक, स्टोर कीपर तथा जनरल ड्यूटी के लिए जिला अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन तथा पठानकोट के सिख, डोगरा, मुस्लिम, ब्राह्मण तथा गोरखा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


सिपाही जनरल ड्यूटी की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सिपाही तकनीकी, सिपाही कर्लक तथा स्टोर कीपर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

9 अक्तूबर से स्क्रीनिंग शुरू

जानकरी देते हुए भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल एके झा ने बताया कि 9 अक्तूबर को तरनतारन के जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही कर्लक तथा स्टोर कीपर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी और टोकन दिए जाएंगे।

10 अक्तूबर को तहसील खंडूर साहिब तथा तहसील पट्टी,11 अक्तूबर को अमृतसर तहसील 1 से 2, 12 अक्तूबर को अजनाला व बाबा बकाला तहसील,13 अक्तूबर को गुरदासपुर तहसील,14 अक्तूबर को तहसील बटाला व डेरा बाबा नानक, 15 अक्तूबर को तहसील पठानकोट व धारकलां के जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही कर्लक तथा स्टोर कीपर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें