फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजानिया की छात्रा से दुर्व्यवहार में 4 आरोपी और पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुलिस कमिश्नर एनएस मेघारिक ने बताया कि तंजानियाई छात्रा से बदसलूकी के मामले में 4 आरोपियों को बृहस्पतिवार रात पकड़ा गया है। इन्हें लेकर अब तक कुल नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। आगे कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या एक आरोपी भाजपा का सदस्य है तो उन्होंने कहा कि वह पंचायत का सदस्य है। कमिश्नर ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रवीण बाबू को कर्तव्य की उपेक्षा और कॉन्सटेबल मंजूनाथ को मौके पर मौजूद रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर निलंबित किया गया है।

यह घटना रविवार रात की है। पीड़िता का आरोप है कि एक दुर्घटनास्थल पर कुछ लोगों ने कार से खींचकर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। उन लोगों को लग रहा था कि उसने ही एक्सीडेंट किया है।
विज्ञापन


राहुल ने दिया कार्रवाई का भरोसा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बंगलूरू में तंजानिया की महिला के साथ हुई घटना के मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राहुल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें कड़े कदम उठाने के लिए कहा है और ऐसा किया जाएगा। राहुल ने कर्नाटक के इंचार्ज पार्टी के महासचिव से भी बात की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह इस तरह की घटना की 100 प्रतिशत निंदा करते हैं।
विज्ञापन

बंगलुरू पुलिस ने अफ्रीकी छात्रों संग की बैठक

तंजानियाई छात्रा के साथ बदसलूकी के बाद अफ्रीकी छात्रों में असुरक्षा की भावना को देखते हुए बंगलुरू पुलिस ने उनके साथ बैठक की। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अफ्रीकी छात्रों को भरोसा दिलाया कि उन्हें यहां पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस तरह की घटनाओं से डरने की जरूरत नहीं है।

वहीं कनार्टक के गृहमंत्री ने कहा कि मैं अफ्रीकी छात्रों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस तरह का वाक्या दोबारा नहीं होगा। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

इस संबंध में तंजानिया के राजदूत को भी पूरी जानकारी दी गई है। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से वो पूरी तरह संतुष्ट हैं। वहीं तंजानिया के राजदूत जॉन किजाई ने अफ्रीकी छात्रों से अपील की कि वो देश के कानून का पूरी तरह पालन करें और यहां के स्‍थानीय निवासियों के साथ शांति के साथ रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें