फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: AIADMK से अनबन की अटकलों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने किया खारिज, कहा- हम साथ-साथ हैं

Wed, 14 Jun 2023 07:03 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नामलाई ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। यहां उन्होंने कहा कि हमारे बीच गठबंधन है और यह कई स्तरों पर तय होते हैं। मैं पहले भी भ्रष्टाचार के खिलाफ था और भविष्य में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ ही रहूंगा। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक बार फिर एआईएडीएमके और भाजपा के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ हमारा गठबंधन जारी है। पार्टी की दिवंगत और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के लिए वह हमेशा उच्च सम्मान रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बारे में की गई अपने टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके नेता ने उनके बयान की गलत व्याख्या की है। 

तमिलनाडु में चरम पर है भ्रष्टाचार

विज्ञापन

अन्नामलाई ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। यहां उन्होंने कहा कि हमारे बीच गठबंधन है और यह कई स्तरों पर तय होते हैं। मैं पहले भी भ्रष्टाचार के खिलाफ था और भविष्य में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ ही रहूंगा। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा। मैंने कहा था कि तमिलनाडु भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर है और हम इसे बदलना चाहते हैं। इसके साथ ही मैंने कई दफा जयललिता के बारे में भी अपनी बात रखी है। मैं हमेशा शीर्ष पर उनका सम्मान करता हूं। कई सारे वीडियो हैं, जहां मैंने अलग-अलग मामलों में उनकी तारीफ की है। उन्हें एक कुशल प्रशासक करार दिया है।

25 लोकसभा सीटें जीतेगी एनडीए
अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु को एक भ्रष्ट राज्य के रूप में उल्लेखित किया था। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है। 2016 में एआईएडीएमके की सरकार थी, 2016 में राज्य सचिव के दफ्तर में आयकर विभाग ने छापा मारा था। उस सरकार में भी विद्युत मंत्री रहे वी सेंथिल बालाजी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। अन्नामलाई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अन्नाद्रमुक महासचिव के पलानीस्वामी के साथ भोजन करना चाहते हैं। शाह का दौरा एक गैर राजनीतिक था। शाह ने कई निजी और पब्लिक मीटिंग में साफ किया है कि 2024 में एनडीए 25 लोकसभा सीटें जीतेगी।

यह बोले थे अन्नामलाई

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2016 में एमके स्टालिन विपक्ष के नेता थे। उस वक्त वह सेंथिल के आवास गए थे। उन्होंने सेंथिल को इसी मामले में भ्रष्टाचारी करार दिया था। 2018 में सेंथिल डीएमके आ गए तो वह अब मासूम हो गए। 2016 में आईटी ने तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी के दफ्तर में छापा मारा था, तब आपने इस कदम का स्वागत किया था। अब ईडी ने कार्रवाई की तो लोकतंत्र पर हमला हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें