फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से जम्मू के एसपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार फैलता ही जा रहा है। स्वाइन फ्लू ने अब जम्मू कश्मीर में तैनात एसपी सुनील गुप्ता की जान ले ली है। देश भर में स्वाइन फ्लू से 704 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 10,000 से ज्यादा लोग अभी इससे पीड़ित हैं। स्वाइन फ्लू की चपेट में गाजियाबाद के डीएम विमल कुमार भी आ चुके हैं। अभी वो अस्तपाल में भर्ती है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में गुरूवार को दो मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। वहीं श्रीनगर में अब तक 13 और बारामुला में छह नए मरीजों में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्यपाल एनएन वोहरा ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांस लेने में थी तकलीफ

मृतक एसपी सुनील गुत्ता ने पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसी) में स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन वह जीएमसी के स्थान पर आचार्य श्री चंद्र कॉलेज ऑफ मेडिकल सांइसेस (एस्काम) में भर्ती हुए थे।

बुधवार रात को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुनील गुप्ता की मौत की रिपोर्ट आने के बाद साफ हुआ कि मौत की वजह स्वाइन फ्लू ही था।

स्वाइन फ्लू की वजह से राजस्थान में काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में स्वाइन फ्लू से 9 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 202 पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें