फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सू की आज देंगी जवाहर लाल नेहरु मेमोरियल लेक्चर

Wed, 14 Nov 2012 10:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार की विपक्ष की नेता आंग सान सू की आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष स्मृति व्याख्यान में शामिल होंगी। वह मंगलवार को छह दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंची। सू की लगभग 40 साल बाद भारत आई हैं। लोकतंत्र समर्थक नेता सू की की पालम हवाई अड्डे पर विदेश सचिव रंजन मथाई ने आगवानी की।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी के आमंत्रण पर भारत पहुंची सू की 18 नवंबर तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। इसी साल मई में म्यांमार के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता सू की को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल लेक्चर देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से औपचारिक न्यौता दिया था।

सू की को 1993 में जवाहर लाल नेहरू अवॉर्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग से सम्मानित किया गया था। उस समय वह म्यांमार की सैनिक सरकार द्वारा अपने घर में नजरबंद रखी गई थीं। अपनी यात्रा के दौरान सू की कई नेताओं से भी मुलाकात करेंगी और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मिलने संसद भवन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें