फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदारी ने नीतिश को दी दिवाली की दावत

Wed, 14 Nov 2012 09:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस बार दिवाली पाकिस्तान में मनाई। इस मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विशेष दावत दी। राष्ट्रपति जरदारी ने नीतिश के पूर्व में तय कार्यक्रम में बदलाव कराते हुए इस दावत का आयोजन किया।
विज्ञापन


दरअसल पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक नीतिश कुमार और उनके प्रतिनिधि मंडल को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पाक राष्ट्रपति से मुलाकात करनी थी। इसके बाद विदेश मंत्रालय में उनके लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था।

लेकिन जब जरदारी को जानकारी मिली कि मंगलवार को दिवाली है तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश और उनके प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति भवन में ही दावत देने का निर्णय लिया। यह जानकारी भारतीय उच्चायुक्त ने दी।
विज्ञापन

 
पर्यवेक्षकों के मुताबिक राष्ट्रपति का यह निर्णय नीतीश के दौरे के महत्व को दर्शाता है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह की पाक यात्रा पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें