फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की 'मुन्नी' की डायरी में दिखा घर का नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनों से बिछड़कर पाकिस्तान पहुंच गई जिस गूंगी-बहरी गीता की कहानी से प्रेरित होकर सलमान खान ने इतनी कामयाब फिल्म बना डाली, उस गीता ने डायरी में टूटे-फूटे शब्दों में अपने घर का जो नक्शा खींचा है उसे तलाशने अंसार बर्नी अगले माह दो सितंबर को भारत आएंगे।
विज्ञापन


उनके मुताबिक डायरी की लिखावट, हावभाव और पूजा करने के ढंग से उन्हें गीता के झारखंड या तेलंगाना के किसी हिस्से के होने की उम्मीद है।

गीता ने डायरी के पन्नों में रोमन में लिखा है...। लेडी डाक्टर का क्लीनिक है। वहां से सीधा जाना है। आगे चाय वाले हैं, जूस वाले वगैरह सब हैं। आगे रोड पर गाड़ियां चलती हैं। इसके दूसरी तरफ मेरा घर है। वहां औरतें पानी भरती हैं। सी-193 है। उसने घर का नक्शा खींचते हुए बहुत सुंदर स्वास्तिक का चिह्न बनाया है।

बड़ों के पांव छू करती है प्रणाम
एक तो गीता ने हिंदी में जो लिखा है, उससे उसकी बोली किसी जनजातीय इलाके की लगती है। ईदी फाउंडेशन के होम में जो कोई उससे मिलने जाता है, वह उनके पांव छूकर प्रणाम करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गीता के लिए अब 'बजरंगी भाईजान' बनीं सुषमा

इस बीच गीता को मां-बाप से मिलाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद ‘बजरंगी भाईजान’ के रूप में सामने आई हैं।

पाक के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी के ट्वीट के जवाब में सुषमा ने जानकारी दी है कि गीता उर्फ गुड्डी से मिलने उच्चायुक्त पत्नी के साथ खुद कराची जाएंगे।

बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान ने ट्वीट किया है कि अंसार बर्नी जब गीता का घर ढूंढने यहां आएंगे तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। कराची से सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, उच्चायुक्त टीसीए राघवन और उनकी पत्नी 23 वर्षीय गीता से मिलने मंगलवार या बुधवार को कराची के मीठादार क्षेत्र स्थित ईदी वेलफेयर ट्रस्ट पनाहगाह जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें