फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 हमले में दो आतंकियों को मारने वाले सुरेंद्र को ताज ने भोज पर बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल पहले मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में दो आतंकियों को मार गिराने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह को शुक्रवार को ताज होटल ने डिनर के लिए आमंत्रित किया। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे।
विज्ञापन


इस हमले की शुरुआत 26 नवंबर को हुई थी जो 29 नवंबर 2008 को खत्म हुई थी। चार दिनों तक आतंकियों ने ताज और ओबेराय होटल पर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा कई अन्य जगहों को भी निशाना बनाया गया था जिसमें कई बेगुनाहों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

इस हमले में कई पुलिस वाले भी आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए थे। इस हमले में अजमल कसाब ही एक मात्र ऐसा आतंकी था जिसको जिंदा पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघु राम ने किया ट्वीट

इस आतंकी हमले में अपनी जान की परवाह किए बगैर सुरेंद्र सिंह ने दो आतंकियों को मार गिराया था। फिलहाल सुरेंद्र आम आदमी पार्टी के नेता हैं।

रोडिज फेम रघु राम ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वे सुरेंद्र सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ डिनर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में इस भोज के लिए सुरेंद्र को आमंत्रित करने की आलोचना करने वाले कुछ लोगों को भी निशाने पर लिया।
Bhakts don't care @aapkasurender fought terrorists at Taj. But have such a problem when he's invited for snacks
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें