गुजरात में सूरत के चार हीरा व्यापारियों ने अपनी एयरलाइन सर्विस शुरू की है। यह एयरलाइन सूरत को गुजरात के बाकी छोटे-छोटे शहरों से जोड़ेगी।
शुरुआती इन्वेस्टमेंट के तौर पर इस सर्विस में 30 करोड़ रुपए लगाए गए हैं और इस फर्म ने तीन एयरक्राफ्ट भी खरीद लिए हैं।
सूरत डायमंड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सी.पी.वनानी के अनुसार ये सर्विस सूरत के चार हीरा व्यापारियों के दिमाग की उपज है। इनमें लावजी बादशाह, लालजी पटेल, सावजी ढ़ोलकिया और गोविंद ढ़ोलकिया शामिल हैं।
वनाने के अनुसार कुछ साल पहले गोविंद ढ़ोलकिया ने यह आडिया हम सब से साझा किया। और बाकी भी कई लोगों से जो लोग लगातार सूरत आते जाते रहते हैं। और आखिर में हम सभी ने सोचा कि एक ऐसी सर्विस शुरू की जाए जो मुनाफा कमाने नहीं बल्कि अपना काम करने के लिए हो। हमने सोचा कि अगर हमें कोई पैसेंजर मिलेगा तो सब उसे भी साथ ले जा सकते हैं।