फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु क्षमता संपन्न पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

Thu, 04 Oct 2012 12:55 PM IST
बालासोर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा में समुद्र तट पर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से आज एक और सफल परीक्षण किया गया। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर हुआ। इस परीक्षण के दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ के कई वैज्ञानिक और आईटीआर के अधिकारी परीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


आईटीआर सूत्रों ने बताया कि मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर तीन से परीक्षण किया गया। प्रक्षेपण सफल रहा और मिसाइल अपने निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचने में सफल रही।

समुद, तट के किनारे सभी रडारों, इलेक्ट्रो आप्टिकल ट्रैकिंग प्रणालियों और टेलीमेंट्री स्टेशनों ने 350 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल के परीक्षण के दौरान सभी पैमानों पर कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें