फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकिलीक्स विवाद में फंसे 'स्वामी'

Sun, 27 Apr 2014 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का विवादों से चोली दामन का साथ है। किसी विवाद में उनका नाम आना नई बात नहीं है क्योंकि अकसर वह विवादों को लेकर चर्चा में आते रहते हैं।
विज्ञापन


इस बार स्वामी एक विकिलीक्स रिलीज से विवादों में हैं। वह किसी पर आरोप लगाने को लेकर विवादों में आते हैं लेकिन इस बार स्वामी पर ही गंभीर आरोप लगा है।

स्वामी पर 1977 के दौरान उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी से साझा करने का अरोप लगा है।

इंदिरा गांधी के स्वास्‍थ्य की सूचना लीक की थी?

फर्स्ट पोस्ट में छपी खबर के अनुसार 3 फरवरी 1977 को अमेरिकी दूतावास ने इस बारे में एक केबल अमेरिका भेजी थी जिसे अब विकिलीक्स ने रिलीज किया है।

केबल में कहा गया है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने अमेरिकी राजदूत को बताया था उन्हें सुनने में आया है कि इंदिरा गांधी का स्वास्‍थ्य ठीक नंही है जिससे वह अपना नया उत्तराधिकारी तय करने के लिए जल्द चुनाव कराने का ऐलान कर सकती हैं।

विकिलीक्स रिलीज के अनुसार उस केबल में इंदिरा गांधी को गंभीर बीमारी होने का दावा किया गया है। गौरतलब है कि उस वक्त स्वामी मुबई नार्थ-ईस्ट सीट से सांसद थे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के बारे में और क्या हुआ लीक?

अमेरिकी केबल के माध्यम से प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गंभीर ‌बीमारी होने का दावा किया गया है। केबल में न्यूज वीक मैगजीन में उस वक्त की छपी रिपोर्टों का हवाला देते हुए लिखा गया है कि इंदिरा गांधी को टर्मिनल कैंसर था।

इसके अलावा अन्य कई मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया गया है जिसमें कि उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्वास्‍थ्य ठीक न होने की बात कही गई है।

उस वक्त की एक रिपोर्ट के अनुसार बाबू जगजीवन राम ने भी एक पत्र के माध्यम से इंदिरा गांधी को जल्द स्वास्‍थ लाभ की कामना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें