फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीचर नहीं, स्टूडेंट्स देंगे उनको नंबर

Fri, 06 Dec 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक यही होता रहा है कि टीचर स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई-लिखाई के आधार पर उनको नंबर देते रहे है लेकिन अब इसके उलट टीचर्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट्स नंबर देंगे।
विज्ञापन


अपने तरह की ये अनोखी व्यवस्था कोलकाता के प्रेसीडेंसी यूनिर्वसिटी ने लागू की है जिसके तहत स्टूडेंट्स फीडबैक व्यवस्था के अंर्तगत अपने शिक्षकों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक देंगे।

इस संबंध में प्रेसीडेंसी यूनिर्वसिटी की कुलपति मालविका सरकार ने बताया कि अपनी तरह की यह पहली अवधारणा इस माह शिक्षक परिषद की बैठक में स्वीकार किए जाने के बाद इस सेमेस्टर से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद स्टूडेंट्स को फॉर्म दिए जाएंगे, जिस पर उन्हें अपने टीचर्स के प्रदर्शन का आकलन करना होगा। सभी विभागों के स्टूडेंट्स से शैक्षणिक प्रक्रिया में समग्र प्रदर्शन की समीक्षा ली जाएगी। इस प्रक्रिया में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया जाएगा जो नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहते हैं।

इस फॉर्म पर कुछ इस तरह के होंगे सवाल
आपके लिए कौन सी कक्षाएं उपयोगी थीं, क्या आप अपने शिक्षकों को सही ढंग से सुन पाते हैं और क्या आपके शिक्षक कक्षाओं के बाद आपको उपलब्ध रहते हैं।

कुलपति ने कहा कि इसके पीछे मूल विचार क्लास में स्टूडेंट्स के सामने आने वाली परेशानियों के बारे में उनसे पूछकर टीचर्स-स्टूडेंट्स संबंध को सुधारने का है।

उन्होंने कहा कि सभी अच्छे संस्थानों में यह प्रणाली लागू है। अगर हम बाकी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं तो ऐसी कोई वजह नहीं जिसके चलते हम इसे न लागू करें।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में प्रेसीडेंसी यूनिर्वसिटी द्वारा कराए गए एक आंतरिक आकलन में पाया गया था कि शैक्षणिक स्टाफ के 15 प्रतिशत लोग उतने योग्य नहीं थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें