फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर खाने से 129 बच्चे बीमार

Sun, 07 Sep 2014 12:15 PM IST
नीरज सिन्हा/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के दुमका ज़िले में एक मिशन आवासीय स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह के खाने से 129 बच्चे बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन


स्कूल के चार शिक्षक और कर्मचारियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार की शाम से उल्टी-दस्त और पेट दर्द से एक के बाद एक बच्चे तड़पने लगे थे।

दुमका के सिविल सार्जन सुरेश कुमार ने बताया है कि सदर अस्पताल में 91 बच्चों का इलाज चल रहा है।

दुमका जिले के विकास उप आयुक्त रमाशंकर प्रसाद का कहना है कि अधिकारियों की टीम अस्तपाल में मौजूद है और अभी प्राथमिकता है कि बच्चों का सही ढंग से इलाज हो।

सरकार ने पाकुड़ और धनबाद से चिकित्सकों के दल को दुमका भेजा है। सदर अस्पताल के अलावा शहर के उर्सिला अस्पताल में भी कई बीमार बच्चों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाते ही उल्टी दस्त शुरू

डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि बीमार बच्चों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। कई बीमार बच्चों की स्थिति में सुधार भी हो रहा है।

दुमका के रघुनाथपुर स्थित ख्रीस्ट राजा मिशन आवासीय स्कूल के प्रार्चाय फादर डी मरांडी ने बताया कि शनिवार को स्कूल के छात्र- छात्राओं ने शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया था।

सभी बच्चों ने मिलकर पूड़ी-बिंदिया पकाया था जिसे समारोह के बाद छात्रों और शिक्षकों को परोसा गया।

इसके बाद एक-एक कर बच्चे उल्टी दस्त करने लगे। स्कूल के छात्रावास में कुल 146 छात्र- छात्राएं रहते हैं, जिनमें 129 बीमार हो गए।

स्थनीय ग्रामीण अस्पताल में स्थिति नहीं संभलने की वजह से इलाज के लिए बीमार बच्चो को दुमका ज़िला मुख्यालय लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें