फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी केस: आरोपी डॉक्टर बर्खास्त, स्वास्थ्य मंत्री सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर के नसबंदी कांड में सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी सर्जन डॉ. आरके गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है। बिलासपुर के सीएमएचओ डॉ. आर.के. भांगे को भी बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार ने मान लिया है कि नसबंदी प्रकरण में एक बैगा महिला की भी मौत हुई है। न्यायिक जांच के बारे में भी सरकार ने निर्णय कर लिया है। लेकिन अब भी स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ किसी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हैं।

सरकार के रुख से साफ जाहिर है कि वह स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा लेने को तैयार नहीं है और अमर अग्रवाल फिलहाल सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं।

पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर ने कैबिनेट की आपात बैठक के बाद कहा है कि इन महिलाओं के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी और उनके आश्रितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि रमन सरकार की प्राथमिकता अभी प्रभावित महिलाओं को समुचित इलाज उपलब्ध कराने की है, क्योंकि 12 महिलाएं अब भी वेंटीलेटर पर हैं। हैदराबाद अपोलो से आई एक टीम इन प्रभावित मरीजों की स्थिति पर निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन

हैदराबाद अपोलो की टीम जांच में जुटी

चंद्राकर ने कहा कि डॉ. आरके गुप्ता ने नसबंदी शिविर के लिए निर्धारित गाइडलाइंस का कोई पालन नहीं किया, वो सब देख सकते हैं। डॉ. आरके गुप्ता द्वारा 50,000 नसबंदी आपरेशन करने के बाद उन्हें सरकार की ओर से पुरस्कृत किए जाने के सवाल पर चंद्राकर ने कहा कि डॉ. गुप्ता अपने इस योगदान के कारण भगवान नहीं हो जाते हैं, उन्हें निर्धारित मापदंडों का पालन करना चाहिए था।

डॉ. चंद्राकर ने कहा कि सरकार पूरे मसले पर संवेदनशीलता दिखा रही है। दवाओं की रिपोर्ट आने में अभी 15 दिन लग जाएंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संरक्षित जनजाति बैगा महिलाओं के केवल दो नसबंदी आपरेशन की बात चंद्राकर ने मानी है। उनका कहना है कि अब तक 18 अन्य आपरेशनों के बारे में सरकार को कोई जानकारी नहीं है।

चंद्राकर ने कहा कि कुल 122 महिलाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 28 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शेष महिलाओं का इलाज अन्य अस्पतालों में चल रहा है। करीब 11-12 महिलाएं वेंटीलेटर पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें