फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को भाजपा कर रही प्रोत्साहित'

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला खुदकुशी प्रकरण में केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ही हमला बोल दिया। पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि हमारी बातों को गंभीरता से लेने की बजाय प्रधानमंत्री के लिए ज्यादा जरूरी है कि वे देश की नब्ज पहचानने की कोशिश करें, लेकिन वो आज इसमें पूरी तरह से नाकायाब हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने एक सावल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र में जो परिस्थितियां बनती हैं, उम्मीद की जाती हैं कि सरकार उसको गंभीरता से ले और कार्यवाही करे। अगर प्रधानमंत्री अड़ियल रवैय्या रखते हैं तो यह दुर्भाग्य की बात है। वासनिक से पूछा गया था कि कांग्रेस भाजपा सरकार के नेताओं का इस्तीफा मांगती है, लेकिन भाजपा सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती।

इससे पहले के एक और सवाल में वासनिक ने कहा था कि प्रधानमंत्री कांग्रेस की, भाजपा के सांसदों तथा अपनी सरकार को सहयोग देने वाले नेताओं की बात नहीं सुनते। जो मुद्दे उठाये जाते हैं, उसपर वह अपनी राय नहीं रखते।  पार्टी प्रवक्ता ने सरकार के कामकाज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा को लेकर जो परिस्थितियां थी, उनमें अब जमीन आसमान का फर्क है। प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव के दौरान कही महत्वपूर्ण बातों को लोग अब जुमले के रूप में ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार भी पुरानी मांगों को ही आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में केन्द्रीय मंत्रियों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसी परिस्थिति पैदा की, जिसके चलते रोहिल वेमुला को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।

इसलिए प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय और विश्वविद्यालय के कुलपति अप्पा राव को उनके पद से हटाया जाए। अन्य दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यहां कदम उठाने के बजाय सरकार दोषियों को पुरस्कृत कर रही है। उन्हें ऐसी जानकारी है कि विश्वविद्यालय के कुलपति अप्पा राव को नेशनल काऊंसिल ऑफ  रूरल इंस्टीट्यूट के कार्यवाहक चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा रहा है। इसी के साथ वासनिक ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव के सभी दलित स्कॉलर्स को राष्ट्रविरोधी तथा आतंकवाद का समर्थक बताए जाने की निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें