फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसानों ने लौटाना शुरू किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्यकारों की तरह अब किसानों ने भी सरकार के सामने अपना विरोध जताने के लिए पुरस्कार लौटाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में दो कृषि भूषण सम्मानित किसानों ने शुक्रवार को राज्य में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों के विरोध में अपना सम्मान लौटा दिया है।
विज्ञापन


विदर्भ क्षेत्र के वडोना के मोरेश्वर झाडे (70) और इसी क्षेत्र के सवरगांव के हेमंत शेंद्रे ने अपने कृषि भूषण सम्मान के साथ मिले सर्टिफिकेट और मेडल भी सरकार को लौटा दिए हैं।

राज्य में किसानों पर कर्ज का बोझ कम करने और उनकी आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर लगाम न कस सकने की सरकार की विफलता के खिलाफ इन दोनों किसानों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हमारी आय काफी कम हो गई

दोनों ने बुधवार को अपना सम्मान लौटाने की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें यह सम्मान इसलिए मिला था क्योंकि हमने उत्पादन बढ़ाया था, लेकिन कई सालों से हमारी आय काफी कम हो गई है।

इससे हम कर्ज और गरीबी के बोझ तले दब गए हैं। राज्य के विदर्भ क्षेत्र में किसान आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक ही 2015 में महाराष्ट्र में एक हजार किसानों ने आत्महत्या की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें