यूपी में बीजेपी ने दिखाया है बड़ा कमाल। कमाल भी ऐसा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, शायद खुद नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी नहीं।
नतीजे ऐसे मिले जिन्होंने सभी चुनाव विशेषज्ञों के मुंह भी बंद कर दिये हैं और ये भी साबित कर दिया है कि राजनीति के खेल में कुछ भी असंभव नहीं।
यूपी में बीजेपी को 71, सपा को पांच, कांग्रेस को दो और अपना दल को दो सीटें मिली। यूपी की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
उत्तराखंड का हाल
उत्तराखंड में बीजेपी ने कर दिया है क्लीन स्वीप। सभी पांचों सीटों पर फहरा रहा है भगवा ध्वज। सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।
अल्मोड़ा से अजय टमटा, गढ़वाल से बीसी खंडूरी, हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार से भगत सिंह कोश्यारी और टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी सिंह ने विजय दर्ज कराई।
उत्तराखंड की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
पंजाब का हाल
पंजाब में बीजेपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। यहां की 13 लोकसभा सीटों में से बीजेपी मात्र दो सीटों पर जीत दर्ज करा सकी।
कांग्रेस ने यहां तीन सीटें जीतीं जबकि यहां की स्थानीय मजबूत पार्टी मानी जाने वाली शिरोमणि अकाली दल ने चार सीटों पर कब्जा जमाया।
आम आदमी पार्टी के खाते में जो चार सीटें आई हैं वो सभी पंजाब से ही आई हैं। पंजाब की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
हरियाणा का हाल
हरियाणा की 10 सीटों में से सात सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के खाते में एक और इंडियन नेश्नल लोकदल के खाते में दो सीटें गई हैं।
वोट शेयर की अगर बात करें तो बीजेपी ने 34.7 वोट प्रतिशत हासिल किया जबकि INLD ने 24.4 प्रतिशत और कांग्रेस ने 22.9 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया।
कांग्रेस के टिकट पर रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा जीते जबकि हिसार और सिरसा सीट INLD के खाते में गईं। हरियाणा की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
जम्मू कश्मीर का हाल
जम्मू कश्मीर में भी बीजेपी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां उसने छह में से तीन सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस और नेश्नल कांफ्रेस यहां से एक भी सीट नहीं जीत पाई।
पीडीपी ने भी तीन सीटों पर कब्जा जमाया। पीडीपी उम्मीदवार- अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती, बारामूला से मुजफ्फर हसन बेग और श्रीनगर से तारिक हमीद ने जीत हासिल की।
लद्दाख, उधमपुर और जम्मू की सीट बीजेपी के खाते में गई है। जम्मू कश्मीर की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
हिमाचल का हाल
हिमाचल की सभी चारों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है। बीजेपी ने यहां पर क्लीन स्वीप किया है और इसका फायदा आने वाले समय में अनुराग ठाकुर को मिलेगा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई और कांग्रेस चारों सीटों पर नंबर दो पर रही। 53.3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर इस मामले में भी बीजेपी यहां अव्वल रही।
हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
दिल्ली का हाल
दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है। दिल्ली में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है और 46.4 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया है।
बीजेपी के बाद यहां आम आदमी पार्टी नंबर दो पर रही है औऱ उसने 32.9 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया है।
बीजेपी के बड़े नेता हर्षवर्धन चांदनी चौक से, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से और गायक मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से जीते हैं। दिल्ली की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
राजस्थान का हाल
राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने कामयाबी की कहानी लिख दी है। जीत ऐसी जिस पर वसुंधरा नाज कर रही हैं और विरोधी हैरान हैं।
54.9 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर बीजेपी यहां सबसे आगे है। बड़ा उलटफेर करते हुए अजमेर सीट पर सांवर लाल जाट ने दिग्गज कांग्रेसी नेता सचिन पायलट को हरा दिया।
बीजेपी के बागी जसवंत सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कर्नल सोना राम ने हरा दिया। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण सीट पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीपी जोशी को हरा दिया।
राजस्थान की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
मध्य प्रदेश का हाल
बीजेपी यहां क्लीन स्वीप तो नहीं कर पाई लेकिन नजारा क्लीन स्वीप जैसा ही है। 29 में से 27 सीटें बीजेपी की झोली में आई हैं। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कांग्रेसी दिग्गज ही अपनी सीट बचा पाए।
विदिशा से सुषमा स्वराज ने बड़ी जीत दर्ज कराई। वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी बड़ी पार्टी बन कर उभरी। उसने 54 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया।
मध्य प्रदेश की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ का हाल
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटें जीती हैं। माहौल जश्न का है लेकिन दुख है तो केवल ये कि आखिर एक सीट पर हाल क्यों और कैसे हुई?
छत्तीसगढ़ में क्लीनस्वीप करने से बीजेपी मात्र एक सीट दूर रह गई। दुर्ग से कांग्रेस उम्मीदवार तमरध्वज साहू ने बीजेपी उम्मीदवार सरोज पांडे को हरा दिया।
हारने वाले कांग्रेसी उम्मीदवारों में बस्तर से दीपक कर्मा, बिलासपुर से करुणा शुक्ला, कोरबा से चरण दास महंत और महासमुंद से अजीत जोगी के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
बिहार का हाल
बिहार की 40 सीटों में से 22 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है। बीजेपी ने यहां 29.4 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। कांग्रेस ने यहां दो सीटें हासिल कीं।
यहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने तीन सीटें, आरजेडी ने चार, एलजेपी ने छह, जेडीयू ने दो और एनसीपी ने एक सीट हासिल की है। हालांकि भागलपुर से बीजेपी के बड़े नेता शाहनवाज हुसैन जीत नहीं पाए।
वैशाली से आरजेडी के नेता रघुवंश, सासाराम में कांग्रेस नेता मीरा कुमार, सारण से राबड़ी देवी, पाटलिपुत्र से मीसा भारती सरीखे नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। बिहार की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
झारखंड का हाल
झारखंड की 14 सीटों में से 12 सीटों पर बीजेपी का झंडा फहराया। यहां जेएमएम एकमात्र ऐसी पार्टी रही जो अपना खाता खेल पाई। उसे दो सीटें मिलीं।
दुमका से शिबू सोरेन और राजकमल से विजय कुमार ही बीजेपी की आंधी से मुकाबला कर पाए। हारने वालों में कांग्रेस के बड़े नेता और रांची से उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय का नाम प्रमुख है।
झारखंड की सभी सीटों का विस्तृत हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।