फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के गजपति डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में स्टेनोग्राफर, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क और चपरासी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु की गणना 1 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ओड़िया भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व वेतनमान

विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। ग्रुप सी पद के लिए 5200-20,200 रुपये तथा ग्रुप डी के लिए 4750-14680

रुपये निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का शुल्क निर्धारित चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइप परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।
विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को भरकर संबंधित शुल्क व जरूरी हस्ताक्षरित दस्तावेज के साथ संबंधित पते पर भेजे।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 जून, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.gajapati.nic.in पर लॉग ऑन करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें