फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC स्नातक स्तरीय परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2014 के आवेदन की तिथि 14 फरवरी से बढ़ाकर 24 फरवरी कर दी है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला स्टैटिकल इनवेस्टीगेटर ग्रेड-दो एवं असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर के लिए शैक्षिक अर्हता एवं आयु सीमा में बदलाव के कारण किया गया है। इन पदों का विज्ञापन 18 जनवरी को किया गया था।

आयोग के अपर सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 14 से 24 फरवरी, पहले चरण के पंजीकरण की तिथि 12 से बढ़ाकर 22 फरवरी एवं दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 14 से 24 फरवरी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

एसएससी ने किए कुछ और बदलाव

साथ ही आयोग ने स्टैटिकल इनवेस्टीगेटर ग्रेड-दो के लिए स्टैटिक्स अथवा इकोनामिक्स में बैचलर डिग्री की जगह स्नातक परीक्षा 60 फीसदी अंक एवं 12वीं में गणित या स्टैटेटिक्स के साथ पास होने की अर्हता तय की है।

स्टैटिकल इनवेस्टीगेटर ग्रेड-दो की अधिकतम आयु सीमा 26 से बढ़ाकर 32 वर्ष कर दी गई है। असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर के लिए आयु सीमा 27 से 30 वर्ष की है।

सब इंसपेक्टर सीबीआई के लिए आयु सीमा 18-27 से बढ़ाकर 20-30 वर्ष की गई है। असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर एवं सब इंसपेक्टर सीबीआई को ग्रुप सी से अब ग्रुप बी कर दिया है।
विज्ञापन

'छात्रों के हित को ध्यान में रखकर लिया फैसला'

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है। बताया कि अब तक मध्य क्षेत्र में सीजीएल के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के जरिए 5.75 लाख आवेदन पहुंचे हैं।

यूपी-बिहार के 598 केन्द्रों पर होगी एमटीएस परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) में मध्य क्षेत्र में 10.50 लाख परीक्षार्थियों के साथ पूरे देश में 27 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। मध्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 598 केन्द्रों पर एमटीएस परीक्षा होगी।

शहर में इस परीक्षा के लिए कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। एसएससी-एमटीएस परीक्षा 16 एवं 23 फरवरी को होगी। दोनों चरणों में बराबर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें