फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई केंद्रों पर SSC की स्नातक परीक्षा रद्द

Thu, 30 Jan 2014 07:46 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2013 की टीयर वन और टीयर टू की सात शहरों इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, दिल्ली, देहरादून, जयपुर और शिमला के उन केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है, जहां पर नकल की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


इन शहरों में नकल की शिकायत पर जांच के बाद दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। टीयर वन की परीक्षा 21 अप्रैल और 19 मई 2013 को जबकि टीयर टू की परीक्षा 29 सितंबर 2013 को हुई थी।
विज्ञापन


टीयर वन का रिजल्ट भी आ चुका है लेकिन टीयर टू का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है। यह जानकारी आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें