बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'माई च्वाइस' के जरिए महिला अधिकारों की बात की थी। वीडियो से महिला अधिकारों की बहस का सिलिसला तो ही शुरु हुआ और सोशल मीडिया की रचनात्मकता भी कुलांचे भरने लगे।
यूट्यूब पर देखते ही देखते ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई, जो दीपिका की माई च्वाइस के जवाब में थे। यहां हमने चुनिंदा वीडियो का इकट्ठा किया है।
उन वीडियो को देखने के पहले एक बार फिर देखिए दीपिका का वडियो- Deepika Padukone–"My Choice"
शादी के बाहर सेक्स जरूरी या गैर जरूरी?
दीपिका पादुकोण की 'माई च्वाइस' का मेल वर्जन, शादी के बाहर सेक्स की शर्त का जवाब है। 'माई च्वाइस' में दीपिका जो शर्तें रखती हैं, मेल वर्जन में वही च्वाइस मर्द रखते हैं। बात जब शादी के बाहर सेक्स की आती है, तो नजारा भी बदल जाता है और नजरिया भी।
शादी के बाहर सेक्स जरूरी या गैर जरूरी, इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करता है वीडियो- My Choice –Male Version
क्या मर्दों की भी कोई मर्जी हो सकती है?
दीपिका की मर्जी हो सकती है, लेकिन क्या मर्दों की भी कोई मर्जी हो सकती है? मर्दों ने कभी अपनी मर्जी के मुताबिक काम किया है तो पाया क्या है? दीपिका की माई च्वाइस के जवाब में आया वीडियों मर्दों की व्यथा का रूपांतरण है।
वीडियों में बताने की कोशिश की गई है कि क्या उनकी भी कोई च्वाइस हो सकती है? --Men Just Have No Choice
मर्द की च्वाइस या औरतों की च्वाइस?
मर्द की च्वाइस या औरतों की च्वाइस? ये बहस पुरानी है, लेकिन जरूरत किस च्वाइस की है? वीडियो ने यही समझाने की कोशिश की है। दीपिका की 'माई च्वाइस' से छिड़ी बहस का एक ऐसा समाधान ढूढ़ां गया है, जिस पर शायद किसी को ऐतराज भी न हो?
आप भी देखें ये वीडियों और जानें कि क्या है राइट च्वाइस- My Choice- Right Choice?
ये च्वाइस पतियों की है
ये च्वाइस न महिलाओं की है, और न मर्दों की। दरअसल ये च्वाइस पतियों की है। इंडियन इडियट्स टेलीविजन का ये वीडियो पतियों की च्वाइस की बात करता है और कहता है कि पति अपनी च्वाइस व्यक्त करें तो क्या होगा?
आप भी देखें माई च्वाइस का हसबैंड वर्जन--
शादी के बाहर सेक्स करना भी च्वाइस?
दीपिका ने शादी के बाहर सेक्स को अपनी मर्जी से जोड़ा है। अगर कोई पत्नी वाकई अपनी मर्जी से शादी के बाहर सेक्स करें तो नतीजा क्या हो सकता है? देखें वरुण प्रुथि का ये वीडियो।
शादी के बाहर सेक्स करना भी हो सकती है च्वाइस, जवाब के लिए देखें वीडियो--
क्या है कुत्तों की च्वाइस?
दीपिका की माई च्वाइस के जवाब में कुत्तों ने भी अपनी च्वाइस जाहिर की। वीडियो में देखिए क्या है कुत्तों की च्वाइस।
My Choice :Dog version | DOGUE EMPOWER
शबाना आजमी और दीया मिर्जा का वीडियो संदेश
दीपिका की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए शबाना आजमी और दीया मिर्जा जैसी अभिनेत्रियों ने भी वीडियो संदेश दिया। देखिए महिला अधिकारों की बात करता ये वीडियो।
And Still I Rise