इस बार फेस्टिवल सीजन में रेलवे एक नया प्रयोग करने जा रहा है। दीपावली के आसपास की तिथियों में ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे अपने जोनल मुख्यालय स्तर पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अधिसूचना उसके संचालन तिथि से तीन से चार दिन पहले भी जारी कर सकता है।
अभी तक स्पेशल ट्रेनों में दस दिन पूर्व एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) की बाध्यता थी लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह बाध्यता जोनल रेलवे अपने स्तर से हटा सकते हैं।
फेस्टिवल सीजन में रेलवे की ओर से हर बार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। वर्तमान में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए न्यूनतम दस दिनों की एआरपी जरूरी है।