फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमोहन डालमिया का निधन, अंतिम संस्कार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का निधन हो गया है। जगमोहन डालमिया कोलकता के अस्तपाल में अपना इलाज करवा रहे थे। सीने में दर्द के चलते दो दिन पहले ही वो अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


जगमोहन डालमिया दिल की बीमारी से पीड़ित थे। जगमोहन डालमिया की उम्र 75 वर्ष थी। डालमिया आईसीसी के पहले चेयरमैन भी बने थे। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

बीसीसीआई ने उनके निधन की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बीएम बिड़ला हार्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट में भर्ती कराया गया था। पिछले कई महीनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें चल रही थीं। लेकिन बीसीसीआई ने कभी भी खुल कर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


BCCI condoles the sudden demise of our president Shri Jagmohan Dalmiya— BCCI (@BCCI) September 20, 2015


बीसीसीआई के महासचिव अनुराग ठाकुर ने जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय खेल के बेहतरीन प्रशासक को हमने खो दिया। यह मेरे और भारतीय क्रिकेट के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

The greatest sports administrator of India has passed away,an era ends. A personal loss to me & Indian cricket. @BCCI #RIPDalmiyaJi— Anurag Thakur (@ianuragthakur) September 20, 2015


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जगमोहन डालमिया की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

My thoughts are with the family of Shri Jagmohan Dalmiya in this hour of grief. May Shri Dalmiya's soul rest in peace.— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2015

विज्ञापन

11 साल बाद बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई थी

मार्च 2015 में बीसीसीआई के प्रमुख का पद संभालने वाले जगमोहन डालमिया कई महीनों से बैठकों और सक्रिय कामकाज से दूर थे। डालमिया की 11 साल बाद बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई थी।

इससे पहले वो साल 2001 से साल 2004 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे हैं। वे 1997 से तीन साल के लिए आईसीसी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

आईपीएल-6 में हुई कथित सट्टेबाज़ी और स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुद्गल समिति की जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एन श्रीनिवासन को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था इसी वजह से बीसीसीआई को नए चुनाव करवाने पड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें