फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने पुलिस लाइन में की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 08 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के प्रतापगढ़ में पड़ोसी द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने से क्षुब्ध सपा नेता अमित सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में आत्मदाह की कोशिश की। इससे आईजी की बैठक में शामिल होने आए पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे दबोचकर कोतवाली की हवालात में डाल दिया। सपा नेता ने कहा प्रदेश के एक मंत्री के इशारे पर पुलिस उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। पुलिस विरोधियों से मिलकर उसकी और उसके परिवार के लोगों की हत्या भी करा सकती है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सतैसा निवासी अमित सिंह लोहिया वाहिनी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। शुक्रवार को उनके खिलाफ नगर कोतवाली में पड़ोसी राजकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पूर्व मानधाता थाने में भी विरोधी पक्ष के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की जानकारी होने पर अमित सिंह शनिवार शाम पुलिस लाइन पहुंचे। उसने अपनी स्कार्पियो में रखी पेट्रोल से भरी एक लीटर की बोतल निकाली और शरीर पर छिड़कने लगा।

उसकी मंशा भांप आईजी के आने का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। आग लगाने के पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और पिटाई भी की। शहर कोतवाल सपा नेता को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचे। लिखापढ़ी के बाद उसका मेडिकल कराया और कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। इसके चलते पुलिस लाइन से लेकर नगर कोतवाली तक गर्माहट दिखी।
विज्ञापन


आईजी को भी सुनाया था दुखड़ा
सपा नेता अमित सिंह ने बताया कि उसके व परिवार के लोगों पर फर्जी तरीके से पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। इस मामले को लेकर शनिवार को वह आईजी जोन बृजभूषण से मिलने इलाहाबाद गया था। प्रार्थना पत्र देकर पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत भी की थी लेकिन रास्ते में ही पता चला कि पुलिस उसके ऊपर कई और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। गैंगेस्टर भी लगा सकती है। इससे दुखी होकर वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुआ।

सपाइयों ने भी अमित से काटी कन्नी
अमित सिंह के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी सपाइयों को भी हुई। मगर सपा का कोई भी नेता पुलिस लाइन या कोतवाली नहीं पहुंचा। सभी ने अमित से दूरी बनाए रखी।

शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा का कहना है कि सपा नेता का आरोप बेबुनियाद है। अधिवक्ता राजकुमार की तहरीर पर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ आत्मदाह की भी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें