फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीएम साहब के लिए करूंगा नेत्रदान'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कांठ में हुए सांप्रदायिक बवाल के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हुए जिलाधिकारी को एक सपा नेता ने आंख दान की पेशकश की है। विवादों में रहने वाले सपा नेता अमित जानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


अमित जानी ने पत्र में लिखा है कि नेत्र दान से ज्यादा बेहतर काम दुनिया में कोई नहीं है। यदि चंद्रकांत जैसे इमानदार अधिकारी के लिए मैं काम आ सकूं तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

चार जुलाई को भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं से हुई भिंडत के दौरान जिलाधिकारी चंद्रकांत की आंख में चोट लगी थी। इस हादसे के बाद चंद्रकांत को तुरंत दिल्ली और इसके बाद चेन्नई के जाने माने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

14 जुलाई को होगा ऑपरेशन

कांठ बवाल में घायल जिलाधिकारी की आंख का प्रेशर पहले से कम हुआ है लेकिन सूजन और खून अब भी जमा हुआ है।

चेन्नई के शंकर नेत्रालय में डा. प्रमोद भिड़े और आठ डाक्टरों की संयुक्त टीम ने गहन परीक्षण करने के बाद तय किया है कि 14 जुलाई को आपरेशन करेंगे।

तबतक के लिए जिलाधिकारी चंद्रकांत दिल्ली आ जाएंगे और यहां कैलाश कालोनी में डा. सायरस श्राफ की देखरेख में रहेंगे।
पत्थर लगने से डीएम की आंख का लेंस टूट गया था और गहरी चोट आई थी।

जाने माने डॉक्टर कर रहे हैं इलाज

उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए शंकर नेत्रालय भेज दिया गया था। वहां दुनिया के जाने माने चिकित्सक डा. प्रमोद भिड़े उनका इलाज कर रहे हैं।

उनके साथ गए डिप्टी सीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी की आंख का प्रेशर पहले से कम है लेकिन आपरेशन नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे DM

पूरी टीम ने घंटेभर जांच के बाद तय किया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो 14 जुलाई को आपरेशन करेंगे। तबतक के लिए जिलाधिकारी को दिल्ली लाया जाएगा।

ट्रीटमेंट शंकर नेत्रालय का ही चलेगा लेकिन वह आपरेशन होने तक कैलाश कालोनी में डा. सायरस श्राफ की देखरेख में रहेंगे। सोमवार को वह दिल्ली पहुंच जाएंगे और 13 जुलाई को फिर चेन्नई जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें