फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मोदी के खिलाफ मोर्चे का नेतृत्व करेगी कांग्रेस?

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में विपक्षी दलों का नेतृत्व कर रही कांग्रेस अब संसद के बाहर भी इस भूमिका को निभाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत वह जनता परिवार के मोदी विरोधी अभियान से जुड़कर कर सकती है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव से इस संबंध में बातचीत भी की है।
 
कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर बड़ा संदेश देने की कोशिश में जुटी है। पार्टी हाईकमान जानता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को इसकी सख्त जरूरत पड़ेगी। खुद को अलग थलग पड़ने की स्थिति से बचाने के लिए पार्टी के बड़े मैनेजर कांग्रेस को धर्मनिरपेक्ष मोर्चे का अगुवा बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया ने की मुलायम-लालू से बात

इसी कोशिश में सोनिया ने हाल में ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और राजद मुखिया लालू यादव से बातचीत की हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हालांकि 22 दिसंबर को जनता परिवार की दिल्ली रैली में शामिल नहीं होगी, लेकिन आने वाले दिनों में जनता परिवार से जुड़े कार्यक्रमों में पार्टी शिरकत कर सकती है।

जनता परिवार से जुड़े एक नेता ने अमर उजाला को बताया कि कांग्रेस की आर्थिक नीतियां भाजपा से मिलती-जुलती हैं, लेकिन संसद के अंदर बीमा विधेयक को टालने में कांग्रेस की भूमिका की वजह से जनता परिवार से उसकी निकटता और बढ़ सकती है।

बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार के मिलने के बाद कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों के साथ महागठजोड़ बनाकर चुनाव लड़ने के पक्ष में है। उपचुनाव में भी यह गठबंधन देखने को मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें