फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की बारी आते ही सोनिया बोली शेम-शेम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के प्रति सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के अचानक सुर बदलने के बाद सपा और कांग्रेस के बीच सियासी तल्खी मंगलवार को लोकसभा में कई बार दिखी।
विज्ञापन


इसकी एक बानगी तब नजर आई जब मुलायम के बोलने की बारी आते ही उनके ठीक बगल में बैठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शेम-शेम के नारे लगाने लगीं।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी सांसदों को मुलायम के इर्दगिर्द खड़े होकर नारेबाजी करने का निर्देश भी दिया। हालांकि इसके ठीक उलट मुलायम भाजपा सांसदों की आंखों के नूर बने रहे।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले योगी आदित्यनाथ, प्रहलाद जोशी सहित कई सांसदों ने सपा प्रमुख की सीट पर आकर बधाई दी। 
विज्ञापन

लोकसभा में साफ दिखी दोनों नेताओं के बीच की तल्खी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले अगल बगल बैठे सोनिया और मुलायम के बीच भावी रणनीति पर गुफ्तगू हुई। इस दौरान सोनिया कई बार इनकार की मुद्रा में सिर हिलाती देखी गईं।

प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में स्पीकर ने जैसे ही जातिगत जनगणना मामले में बोलने के लिए सपा प्रमुख का नाम पुकारा, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी सांसदों को मुलायम के इर्दगिर्द खड़े होकर नारेबाजी करने का निर्देश दिया। मुलायम ने जैसे ही बोलना शुरू किया, वैसे ही कांग्रेस के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

जब तक मुलायम बोलते रहे तब तक सोनिया नारे लगाती रहीं। हालांकि हंगामे के कारण मुलायम अपनी बात ठीक से नहीं रख पाए। उन्होंने बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता देर तक आसपास बैठे रहे, मगर इनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें