फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द करना पड़ा सोनिया गांधी का इलाहाबाद दौरा

Thu, 11 Feb 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 एवं 13 फरवरी को प्रस्तावित इलाहाबाद दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्हें इलाहाबाद स्थित स्वराज भवना आना था।
विज्ञापन


साथ ही मेले में जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। उनके आने से पहले एसपीजी की टीम यहां निरीक्षण करने आई और जिला प्रशासन के अफसरों से विचार-विमर्श किया।

बसंत पंचमी स्नान पर्व के कारण 12 एवं 13 फरवरी को इलाहाबाद में काफी भीड़ होगी और पूरे सुरक्षा तंत्र की नजर मेले पर होगी।

साथ ही शहर में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा। ऐसे में सोनिया गांधी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा था। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि सोनिया गांधी का प्रस्तावित इलाहाबाद दौरा रद्द हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें