फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सोनिया-राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में निचली अदालत के समन को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा निरस्त न करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


सोनिया और राहुल ने सात दिसंबर के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। इन दोनों के अलावा सुमन दुबे और सैम पित्रोदा भी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने न केवल कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जारी समन को निरस्त करने से इनकार कर दिया था बल्कि नेशनल हेराल्ड पर नियंत्रण को लेकर उन पर सवाल भी उठाए थे, जिसके बाद सोनिया और राहुल समेत अन्य 19 दिसंबर को पटियाला हाउस अदालत में पेश हुए जहां उन्हें जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 फरवरी को होनी है सुनवाई

अब निचली अदालत में 20 फरवरी को सुनवाई होनी है। सोनिया ने याचिका में हाईकोर्ट की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है जिसमें कहा गया था कि  शेयर के ट्रांसफर में अपराध की बू दिख रही है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि हाईकोर्ट ने यह समझने में भूल की है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के शेयर यंग इंडियन को ट्रांसफर करने में कोई अपराध नहीं हुआ है। मालूम हो कि यंग इंडियन गांधी परिवार के नियंत्रण में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें