'आंटी और दो अंकल थे। वो बेसहारा और जरूरतमंद लड़कियों को अपने घर में रहने की जगह देते थे। फिर चोरी का आरोप लगाकर लड़कियों को जिस्मफरोशी के जंगल में उतार देते थे।'
मुंबई पुलिस के पास जब खुद पर बीती हैवानियत की दास्तां लेकर 19 वर्षीय युवती पहुंची तो नाक तले चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ने में देर नहीं लगी।
बेहद सनसनीखेज मामला मुंबई के मालवाणी का है। एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा जोरो पर चल रहा था। कैसे भी करके एक युवती वहां से भागने में कामयाब हो गई और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में पुलिस की मदद की।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय प्रशांत अलका मोहित, 24 वर्षीय महेश यादव, 22 वर्षीय भावना और 19 वर्षीय आफरीन शेख के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी गलत काम को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दे रहे थे। आरोपी मजबूर लड़्कियों का कैसे भी अश्लील वीडियो बना लेते थे और फिर उस वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर जिस्मफरोशी के धंधे में झौंक देते थे।