फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एशिया: सीट बेल्ट से बंधी मिलीं लाशें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले जावा सागर में क्रैश हुए एयर एशिया के विमान से गुरुवार को 6 और लाशें निकाल ली गई हैं। ये लाशें विमान के पास से ही गोताखोरों को मिली हैं। इनमें से कुछ शव अभी भी सीट बेल्ट से बंधे हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन


बचाव कार्य कर रही एक एजेंसी के अधिकारी एस बी सुप्रियादि ने एएफपी को बताया कि उन्होंने 6 और लाशें निकाल ली हैं, जिनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। ये शव विमान से थोड़ी दूरी पर मिले हैं।

अभी तक एयर एशिया हादसे में मरे 162 लोगों में से 59 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य अभी भी लापता हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है, जिसकी सहायता से इस क्रैश के कारणों का पता लगाने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन

28 दिसंबर को हुआ था हादसा

आपको बता दें कि एयर एशिया का यह विमान करीब 162 लोगों को सुरबाया से सिंगापुर की यात्रा पर ले जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान रास्ता भटक गया और क्रैश होकर एयर एशिया का यह विमान 28 दिसंबर को जावा सागर में समा गया।

10 माह में मलयेशियाई एयरलाइंस से जुड़ा तीसरा हादसा

पिछले 10 माह में मलयेशियाई एयरलाइंस से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। आठ मार्च को मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच370 लापता हो गई थी, जिसकी अब भी तलाश जारी है।

अधिकारी अब मानने लगे हैं कि विमान दक्षिणी हिंद महासागर में कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ान ‘एमएच 17’ को जुलाई में यूक्रेन के ऊपर मार गिराया गया था, जिसमें 298 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

साल 2014 के बड़े विमान हादसे

10 अगस्त : ईरान का विमान तेहरान के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त। छह बच्चों समेत 39 की मौत।
24 जुलाई : अल्जीरिया में एयर अल्जीयर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 116 लोगों की मौत।
23 जुलाई : ताइवान में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 47 लोगों की मौत।
17 जुलाई : मलयेशिया के यात्री विमान को यूक्रेन में मार गिराया गया। 295 लोगों की मौत।
08 मार्च : मलयेशिया एयरलाइंस के लापता विमान के दक्षिण हिंदमहासागर में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका, 239 लोग थे सवार।
11 फरवरी : अल्जीरिया में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 103 लोगों की मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें