तत्काल टिकट लेने के लिए अब रेलवे के बुकिंग विंडो पर घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। रेलवे जल्द ही एसएमएस टोकन प्रणाली लागू करने जा रहा है।
इसके लागू होने के बाद यात्री निर्धारित नंबर पर कॉल करेंगे और उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिये बुकिंग विंडो का टोकन नंबर आ जाएगा। इसी नंबर के आधार पर बुकिंग विंडो से तत्काल टिकटों की बिक्री की जाएगी।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (मुख्य सतर्कता अधिकारी) पीएन राय ने बुधवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान दी।