अभिनेत्री से राजनेता बनीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने समय की कमी के कारण निर्माता उमेश शुक्ला की फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में काम करने से इनकार कर दिया है।
अभिषेक बच्चन और आसिन अभिनीत इस फिल्म में ईरानी जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काम कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि यह फैसला आपसी विचार और सहमति से लिया गया।
ईरानी ने पिछले साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन निर्धारित समय में शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। ईरानी ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह सही मायने में दुखद है।