फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को भारत-रत्न, जन्मदिन पर होगा ऐलान!

Tue, 16 Dec 2014 08:14 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। इस बारे में ऐलान उनके 90वें जन्मदिन 25 दिसंबर को किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर निर्णय लेंगे और इसकी घोषणा वाजपेयी के जन्मदिन पर की जा सकती है। सरकार ने इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला पहले से ही लिया हुआ है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, हेमा मालिनी समेत कई भाजपा नेता और सांसद वाजपेयी को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर चुके हैं। एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना भी इसके समर्थन में है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी थी अटकलें

वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने हाल ही में कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना में अन्य कोई भी व्यक्ति भारत रत्न का हकदार नहीं है। इससे पहले अगस्त में भी ऐसी अटकलें थीं कि प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में वाजपेयी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि उस वक्त ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

भारत रत्न के लिए नामों की सिफारिश खुद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से करते हैं। इसके लिए कोई औपचारिक सिफारिश की जरूरत नहीं होती है।

पिछले साल तत्कालीन यूपीए सरकार ने भारत रत्न के लिए क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक सीएनआर राव के नाम का ऐलान किया था। उस वक्त भाजपा ने वाजपेयी के योगदान को नजरअंदाज करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें