फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में डांस करने पर दो बहनों, मां की हत्या

Mon, 01 Jul 2013 03:35 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में दो नाबालिग लड़कियों को बारिश में डांस करने पर मौत के घाट उतार दिया गया। लड़कियों के साथ उनकी मां की भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


लड़कियों का कसूर यह था कि वह घर के बाहर बारिश में घूम रही थीं और उन्होंने मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाया। इसे परिवार की बदनामी का कारण बताकर लड़कियों की जान ले ली गई।

गिलगिट के चिलास शहर में 15 वर्षीय नूर बसरा और 16 वर्षीय नूर शैज़ा नामक दो लड़कियां अपने बंगले के बाहर दो अन्य बच्चों के साथ बारिश में घूम रही थीं।

उसी दौरान उन्होंने कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराकर एक फोटो खिंचवा लिया। यह फोटो पूरे शहर में मोबाइल पर वायरल हो गया।

पाकिस्तान के इस रूढ़ीवादी शहर में इस फोटो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया और यह परिवार की बदनामी का कारण बन गया। इसके बाद पिछले रविवार को दोनों लड़कियों और उनकी मां को उनके घर में पांच बंदूकधारियों ने मार दिया।
विज्ञापन


सौतेले भाई पर संदेह
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उसका संदेह है कि लड़कियों पर यह हमला उनके सौतेले भाई ने कराया है। लड़कियों के दूसरे भाई ने आरोपी सौतेले भाई और चार अन्य लड़कों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन


शादी में डांस करने पर ली थी जान
कोहस्तान के एक गांव में पिछले साल भी चार महिलाओं को इसलिए मौत की सजा सुना दी गई थी क्योंकि वह एक शादी में पुरुषों के साथ नाच रही थीं।

महिलाओं को मौत की सजा सुनाने वाले जिरगा नाम से प्रचलित मौलवियों की आदिवासी परिषद का कहना था कि उन्होंने पुरुषों के साथ नाचकर परिवार का नाम बदनाम किया है।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार साल 2011 में पाकिस्तान में 943 महिलाओं और लड़कियों को अपने परिवार की बदनामी के चलते मार दिया गया।

महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले औरत फाउंडेशन के अनुसार पाकिस्तान में हर साल 1000 ऑनर किलिंग की घटनाएं होती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें