दारुल उलूम में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए प्रबंधतंत्र ने फरमान जारी कर मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। प्रबंधतंत्र का तर्क है कि मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल से छात्र उद्देश्य से भटक रहे हैं।
बृहस्पतिवार को संस्था के कार्यवाहक मोहतमिम और वरिष्ठ उस्ताद अल्लामा कमरुद्दीन की ओर से चस्पा कराए गए ऐलान में छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल का इस्तेमाल न करने को कहा गया है, साथ ही कहा गया कि यदि तलाशी के दौरान किसी छात्र के पास से मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद होता है तो उसके खिलाफ तुरंत अखराज (नाम काटने) की कार्रवाई की जाएगी।