फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च तक पूरा यूपी बन जाएगा ‘स्मार्ट’

Fri, 30 Nov 2012 12:18 PM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की नौ तारीख से आगरा सहित उत्तर प्रदेश के दस जिले ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में ‘स्मार्ट’ हो जाएंगे। शासन की स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस की योजना के लिए प्रथम चरण में दस जिलों ने पूरी तैयारी कर ली है। इन जिलों के आरटीओ डीएल बनाने वाली कंपनी को जरूरी सुविधाएं चार दिसंबर तक हैंड ओवर कर देंगे। नौ जनवरी से स्मार्ट कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। सात चरणों में चलने वाली यह प्रक्रिया 24 मार्च 2013 तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद पूरा प्रदेश ‘स्मार्ट’ हो जाएगा।
विज्ञापन


क्या है स्मार्ट डीएल
स्मार्ट डीएल एटीएम कार्ड जैसा होता है। इसमें एक चिप लगी होती है। इस चिप में वाहन स्वामी की पूरी जानकारी फीड होती हैं। लर्निंग लाइसेंस की शुल्क 62 रुपए और परमानेंट का 300 रुपए है। इससे पहले यह योजना 12 प्रदेशों में चल रही है।

निजी कंपनी को जिम्मेदारी
प्रदेश में स्मार्ट कार्ड बनाने का जिम्मा रोजमार्टा और एमटेक कंपनी के जिम्मे है। कंपनी को चार दिसबंर तक जरूरी चीजें हैंडओवर कर दी जाएंगी।

आगरा के आरटीओ संजय माथुर ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है, हम चार दिसबंर को कंपनी को जरूरी चीजें हैंड ओवर कर देंगे। उम्मीद है कि कंपनी स्मार्ट डीएल नौ जनवरी से बनाना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


सात चरणों में होगी शुरुआत
प्रथम चरण: आगरा, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, इलाहाबाद, बाराबांकी, वाराणसी और अलीगढ़ में शुरू होगा।

द्वितीय चरण: फैजाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, बरेली, बागपत, देवरिया, सोनभद्र, सीतापुर, महानगर विस्तार पटल। यहां आरटीओ को दो जनवरी, 2013 तक स्थल स्थानांतरण करना है। स्मार्ट डीएल नौ फरवरी, 2013 से मिलने शुरू हो जाएंगे।

तृतीय चरण: गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, इटावा, कौशांबी, महोया, जेपी नगर और कुशीनगर में 19 जनवरी, 2013 को कंपनी को स्थान सौंप देना है। डीएल 24 फरवरी, 2013 से मिलने शुरू हो जाएंगे।

चतुर्थ चरण: अंबेडकर नगर, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, मऊ, संत कबीरनगर, फीरोजाबाद और एटा। यहां चार फरवरी, 2013 को स्थल सौंपा जाएगा और काम नौ मार्च, 2013 से शुरू हो जाएगा।

पंचम चरण: उन्नाव, श्रावस्ती, संत रविदास नगर, औरेया, बलिया, उरई, ललितपुर, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, हरदोई। यहां के आरटीओ 19 फरवरी तक कंपनी को स्थान मुहैया करा देंगे और डीएल मिलने की शुरुआत 24 मार्च, 2013 से हो जाएगी।

षष्टम चरण: बांदा, गोरखपुर, आजमगढ़, पीलीभीत, बिजनौर, चंदौली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, कांशीराम नगर और लखीमपुर में 4 मार्च, 2013 को कंपनी चार्ज लेगी और नौ मार्च, 2013 से स्मार्ट डीएल लोगों को हाथ में होगा।

सप्तम चरण: शाहजहां पुर, रामपुर, जौनपुर, गाजीपुर, मैनपुरी, फरुर्खाबाद, कन्नौज, प्रतापगढ़, हमीदपुर, चित्रकूट धाम, महाराजगंज, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी), प्रबुद्ध नगर, हापुड़ और मथुरा में 19 फरवरी, 2013 को जिले के आरटीओ विभाग कंपनी को स्थान मुहैया करा देंगे। इसके बाद 24 मार्च, 2013 से डीएल लोगों को हाथ में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें