फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: हाईटेंशन तार टूटकर छत पर गिरा, 6 मरे

Sat, 03 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरसरांय (झांसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के गुरसंराय में शनिवार की सुबह हाई टेंशन लाइन टूट कर गिरने से फैले करंट से छत पर मौजूद गृह स्वामी के परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। यह हृदय विदारक हादसा नगर से सटे मड़ोरी गांव में हुआ। घटना के विरोध में लोगों ने मोदी चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


गल्ला मंडी के पीछे स्थित ग्राम मड़ोरी में रहने वाले वृषभान पुत्र कालका श्रीवास अपने मकान की दूसरी मंजिल पर छत का लेंटर डलवा रहे थे। छत पर लोहे का जाल कसा जा चुका था। मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है, जिसे वह विद्युत विभाग में कार्यरत एक प्राइवेट कर्मचारी की मदद से एक तरफ करा रहे थे।

विद्युत कर्मचारी सेमरी निवासी रश्मि उर्फ विनोद अहिरवार बांस से तार को छत से दूर कर रहा था। इसी दौरान तार टूट कर लेंटर पर गिर गया जिससे छड़ों में करंट प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन


छत पर खड़े वृषभान का पुत्र कमलेश (25), पौत्र नमन (10) पुत्र संतोष, पौत्री रक्षा (6) पुत्री कमलेश, पड़ोसी लखन का पुत्र हाकिम (10), पड़ोस में रहने वाले बिहारी की पत्नी गनेशी, मजदूर रानीपुर निवासी अरविंद (28) पुत्र परमानंद, मुहल्ला मातवाना निवासी दिनेश (30) पुत्र मंगली, मिस्त्री बरुआसागर निवासी प्रकाश पुत्र बाबूलाल व धर्मेंद्र पुत्र प्रकाश व बिजली कर्मी रश्मि उर्फ विनोद करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें