फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू ने चेली पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Tue, 02 Jul 2013 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर बंगाली गायक श्यामल मित्रा के बेटे सैकत मित्रा ने एक महिला पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कोर्ट से कहा है कि आरोपी महिला उनको अश्लील मैसेज भेजती है साथ ही धमकी भी देती है।
विज्ञापन


अलीपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर शिकायत में मित्रा ने बताया कि वह महिला उनकी पुरानी स्टूडेंट है। वह उन पर विवाहेत्तर संबंध बनाने का आरोप लगा रही है।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार, उन्होंने बताया कि उसकी हरकतों से उनका सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन तबाह हो गया है। स्टूडेंट उनके इर्द-गिर्द न आ सके इसलिए वह अपने साथ महिला सुरक्षाकर्मियों को रखने के लिए विवश हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पुलिस के पास भी गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें कोर्ट की शरण में आना पड़ा।

मित्रा के वकील तमल मुखर्जी ने बताया कि एसीजेएम उमेश सिंह ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। उन्होंने आगे सुनवाई के लिए मामले को छठे न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया है।

तीन पृष्ठ की याचिका में उन्होंने कोर्ट से उस महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने महिला पर धमकी देने के साथ-साथ फिरौती मांगने और अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप लगाया है।

'शारीरिक संबंध बनाने की झूठी शिकायत'

सैकत मित्रा ने बताया कि आरोपी महिला 15 साल पहले उनके पास संगीत सीखने आई थी। इस तरह से उसे घर में आने का मौका मिल गया और फिर घर के अन्य सदस्यों से उसने मेल-जोल बढ़ा लिया।

2006 में उस महिला ने मित्रा से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। इसके बावजूद उस महिला ने मित्रा से बात करने की कोशिशें जारी रखी।
विज्ञापन


मित्रा ने बताया कि उसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने उसे अपने घर से निकाल दिया। इसके बाद वह महिला उन्हें फोन पर गालियां और धमकी देने लगी।

उसने उनके चरित्र हनन के लिए शारीरिक संबंध बनाने की झूठी शिकायत करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें