न्यूजीलैंड में कार की टक्कर में घायल हुए बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी पगड़ी उतारने वाले भारतीय सिख युवक की दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है। पगड़ी के संबंध में धार्मिक मान्यताओं को दरकिनार कर मानवता की मिसाल पेश करने वाला 22 वर्षीय युवक हरमन सिंह सोशल नेटवर्किंग साइट पर हीरो बन गया है।
हरमन का नि:स्वार्थ प्रयास लोगों को दिलों को छू गया है। साउथ ऑकलैंड में शुक्रवार को एक 5 वर्षीय बच्चे को स्कूल जाते समय एक कार ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के वक्त हरमन अपने घर पर मौजूदा था। कार टायरों के रगड़ने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया। उसने देखा कि सड़क पर बच्चा गिरा हुआ था। वह फौरन भागकर बच्चे के पास पहुंचा और पगड़ी खोलकर सिर से बह रहे खून को रोकने में मदद की।