पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद संवेदनशील वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत आने वाले एयरबेस के दीवार पर चढ़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है।
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एयर कमांड के सभी बेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बेस का दीवार फांद कर या अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।
आईएएफ ने सरकार से कहा है कि वह किसी भी एयरबेस के सौ मीटर और हथियार डिपो के 900 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर सख्त प्रतिबंध लगाए।