पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और वसीम अकरम भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला क्रिकेट सीरीज में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। शिवसैनिकों के आशंकित विरोध के बाद ये फैसला लिया गया है।
बताते चलें कि भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट मैच को लेकर कल बीसीसीआई दफ्तर में शशांक मनोहर और पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान की बैठक होने वाली थी लेकिन शिवसेना ने उसका विरोध किया था।
इस बवाल के बाद पाकिस्तान ने कमेंटेटर वसीम अकरम और शोएब अख्तर को वापस आने को कहा है। पाकिस्तान ने इन दोनों को सुरक्षा कारणों की वजह से वापस आने को कहा है। ये कदम शिवसेना के लगातार विरोध करने की वजह से उठाया गया है।
ये दोनों 25 अक्टूबर से पहले पाकिस्तान वापस लौट जाएंगे।