फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरीजों को आसानी से मिल सकेगा खून, जानें कैसे?

Tue, 20 Oct 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों के इलाज में खून की जरूरत को पूरा करना अब आसान होगा। एक ब्लड बैंक से दूसरे बैंक में रक्त के हस्तांतरण की व्यवस्था को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए मंत्रालय ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की सिफारिश पर मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त को सुनिश्चित करने और ब्लड बैंक तक लोगों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है।

दरअसल पहले की व्यवस्था में इसकी अनुमति नहीं थी। लेकिन अब खून की कमी से जूझ रहे शहर व राज्यों में रक्त हस्तांतरण करना आसान होगा। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ब्लड बैंक के बीच उचित और प्रभावी तरीके से रक्त के हस्तांतरण के लिए विस्तार में दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनरक्षक दवाओं की बढ़ेगी उपलब्धता

वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में ब्लड बैंकों में उपलब्ध अतिरिक्त प्लाज्मा के लिए विनिमय मूल्य भी तय किया गया है। अब तक इस संदर्भ में कोई प्रावधान नहीं होने के कारण ब्लड बैंक के जरिये अतिरिक्त प्लाज्मा के व्यापार के मामले उजागर होते रहे हैं, लेकिन अब प्लाज्मा के विनिमय के लिए 1600 रुपए प्रति लीटर तय कर दिया गया है।

इससे ब्लड बैंक के अतिरिक्त प्लाज्मा का उपयोग और प्लाज्मा से जुड़े उत्पादों के लिए आवश्यकता के अनुसार प्लाज्मा विनिमय किया जा सकता है।

इस कदम से जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता बढ़ने की आशा है। वहीं इन उत्पादों के आयात पर निर्भरता भी कम हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें