फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार की तरह महाराष्ट्र को भी मिले विशेष पैकेज'

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में किसानों की बदहाली के लिए शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि जब संकटग्रस्त बिहार के लिए सवा लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया जा सकता है, तो महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों के लिए भी स्पेशल पैकेज क्यों नहीं जारी किया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र पर ऐसी कृपा क्यों नहीं कर रहे हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में ‘प्रधानमंत्री महाराष्ट्र का भार हल्का करो’ शीर्षक से संपादकीय लिखा है। इसमें पीएम से महाराष्ट्र को विशेष पैकेज देने की मांग की गई है।

शिवसेना का कहना है कि वह किसी और का नहीं बल्कि अपना ही हक मांग रही है, जो हर साल कर के रूप में मुंबई से केंद्र सरकार की तिजोरी में जमा होता है।
विज्ञापन

केंद्र को हर साल दे रहे दो लाख करोड़

शिवसेना का कहना है कि मुंबई से हर साल करीब दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे केंद्र की तिजोरी में जा रहा है। उसमें से 25 हजार करोड़ मिल गया, तो भी काम चल जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने दो दिन पहले सूखा प्रभावितों के नाम पर शराब, सिगरेट, शीतपेय, पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त कर लगाया है। इससे सरकार की तिजोरी में 1600 करोड़ रुपये आएंगे। शिवसेना ने इसे पॉकेटमारी बताते हुए कहा है कि जनता पर यह कर वृद्धि सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए की गई है, लेकिन बढ़े हुए टैक्स का पैसा किस तरह किसानों तक पहुंचेगा यह समझ से परे है।

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता नाना पाटेकर और अक्षय कुमार आदि की प्रशंसा करते हुए शिवसेना ने जैन समाज से भी सहयोग मिलने की उम्मीद जताई है।

शिवसेना ने कहा है अहिंसावादी जब मुर्गियों और बकरियों पर जीवदया दिखा सकते हैं, तो उनके मन में सूखाग्रस्त मनुष्यों के बारे में भी दया जरूर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें