फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-पवार की दोस्ती पर भड़के राज, दिग्गी ने ली चुटकी

Mon, 16 Feb 2015 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनसीपी प्रमुख शरद पवार से नजदीकी की बढ़ने पर एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी का कार्टून बनाकर उनकी तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन


पीएम मोदी हाल ही में महाराष्ट्र के बारामती ने एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के तारीफों के पुल बांधे थे और उनके सा‌थ सार्वजनिक तौर पर लंच भी किया था। इतना ही नहीं मोदी ने कहा था कि शरद यूपीए सरकार के दौरान गुजरात सरकार की काफी मदद करते थे।

शरद को लेकर मोदी के इस बदलते रुख पर खफा हुए राज ठाकरे ने कार्टून बनाकर उनका मजाक उड़ाया। राज ठाकरे ने मोदी और शरद का कार्टून बनाकर एक-दूसरे को वेलेंटाइन दोस्त बताया है।
विज्ञापन


वहीं राज ठाकरे के इस कार्टून बाद शिवसेना ने भी सीएम मांझी के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है तो कांग्रेस महाचिव दिग्विजय सिंह ने भी मामले पर चुटकी ली है।

शरद पवार की तारीफ कर घिरे मोदी

गौरतलब है कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में शरद पवार की जमकर तारीफ की थी। मोदी ने कहा था कि पवार और उनकी विचारधारा अलग है लेकिन दोनों का काम करने का उद्देश्य एक ही है।

पीएम मोदी की शरद पवार से नजदीकी बढ़ने से पहले अक्टूबर में शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने महाराष्ट्र में भाजपा को बिना शर्त के समर्थन का ऐलान किया था जिस पर भी शिवसेना ने काफी हंगामा किया था।

इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भारी जीत पर भी सामना ने लिखा था कि 'झाड़ू ने की सफाई, भाजपा धूल में मिली'।

वहीं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी ली है।

मोदी-शरद की दोस्ती पर दिग्विजय की चुटकी

एक ट्वीट के जरिए दिग्विजय सिंह ने मोदी के उस बयान का जिक्र किया है जिसका उन्होंने आम चुनावों दौरान शरद पवार की पार्टी एनसीपी के खिलाफ किया था।

'एनसीपी 'स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट पार्टी है' लेकिन मोदी के लिए उतनी भ्रष्ट पार्टी नहीं है। एक ओर यू टर्न, लगे रहो नरेंद्र भाई यू टर्न करते रहो जनता देख रही है'।
  NCP "Naturally Corrupt Party" becomes Not So Corrupt Party for Modi ! Another U Turn ! लगे रहो नरेंद्र भाई यू टर्न करते रहो जनता देख रही है — digvijaya singh (@digvijaya_28) February 16, 2015
विज्ञापन

शरद-मोदी की दोस्ती पर भड़की शिवसेना

हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनसीपी प्रमुख शरद पवार से नजदीकी की बढ़ने पर भाजपा के सहयोगी और विरोधी दलों ने निशाना साधा है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के लिंक भाजपा से होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी मोदी-शरद नजदीकी पर चुटकी ली है।

शिवसेना ने सामना में लिखा है कि मांझी मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन से ही एक अनुभवी राजनेता के तौर पर व्यवहार कर रहे हैं। मांझी शुरू से ही भ्रष्टाचार का समर्थन खुले तौर पर करते हैं। इसके बावजूद भी भाजपा बिहार में नीतीश से लड़ने के लिए मांझी को समर्थन दे रही है।

सामना ने लिखा है कि मांझी भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं जो एक पाप है। इसलिए मांझी को समर्थन देना भी पाप होगा।

सामना ने लिखा है कि नीतीश कुमार को 130 विधायकों को समर्थन प्राप्त है फिर भी मांझी से भाजपा का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें